तुम्हारी नजरों को देख कर हम, हुज़ूर ये गीत लिख रहे हैं
न जाने कैसा चढ़ा है हम पर सुरूर, ये गीत लिख रहे हैं
वे और होंगे जिन्हें ये दावा है वे सुखनवर हैं, वे हैं शायर
हमें तो इस पर नहीं जरा भी गुरूर, ये गीत लिख रहे हैं
कहां है मुमकिन जुबां को खोलें या कोई इज़हार कर सकें हम
ख़ता हमारी है इतनी केवल जरूर, ये गीत लिख रहे हैं
तुम्हारी महफ़िल से अजनबी जो, शनासा थी कल तलक हमारी
उस तिस्नगी के खयाल से भी, हो दूर ये गीत लिख रहे हैं
उठाओ तुम भी जनाब उंगली, जो लिख रहे हो वो गात कब है ?
नहीं गज़ल की है बंदिशों का शऊर, ये गीत लिख रहे हैं
Friday, August 3, 2007
कैसे बोझ उठायेंगे
कैसे होंगे गीत आपके अधरों पर जो आयेंगे
जिन्हें आप सरगम के गहने पहना पहना गायेंगे
मेरे शब्दों की किस्मत में लिखा हुआ ठोकर खाना
आज संभल कर उठे किन्तु ये कल फिर से गिर जायेंगे
छंदों की उजड़ी बस्ती में भावों का ये चरवाहा
अक्षर हैं भटकी भेड़ों से, कैसे फिर जुड़ पायेंगे
भावों की गठरी के ॠण का मूल अभी भी बाकी है
और ब्याज पर ब्याज चढ़ रहा कैसे इसे चुकायेंगे
नीलामी सुधि की सड़कों पर, लेकिन ग्राहक कोई नहीं
मुफ़्त तमाशे के दर्शक तो अनगिनती मिल जायेंगे

Sunday, July 29, 2007
समीर लालजी -जन्मदिन शुभ हो
अभी अभी नाटक देख कर घर वापिस आया तो देखा खिड़की की सिल् पर बैठी एक गौरेय्या गुनगुना रही थी. उसका गाना सुनते सुनते सहसा ही याद आया कि कल २९ जुलाई को एक जन्मदिवस भी मनाना है.सोचा कि कोई फ़िल्मी गाना तलाश कर के भेज दूँ पर बहुत देर तक ढूँढ़ने के बाद भी कोई ऐसा गाना नहीं मिला जिसे भेज कर औपचारिकता निभा दी जाये ( हालांकि जिसका जन्मदिन है उससे औपचारिकता का रिश्ता पूरे ८०० किलोमीटर तक नहीं है )) अब सीधी साधी भाषा में केवल जन्मदिन शुभ हो या सालगिरह मुबारक या Happy Birthday to you कह कर पूरा कर देना अपने बस की बात नहीं है. गाना आता नहीं. कहानी सुना नहीं सकते. लेख हम उनके लिये क्या लिखें जो लेख सोते बिछाते हैं.
खैर जो भाव दिल में हैं वे सामने हैं
आज हर्ष से पूरित क्षण में केवल एक करूँ अभिलाषा
उड़नतश्तरी और नई ऊँचाई छू ले इतनी आशा
शत सहस्त्र जीवन के दिन हों,लिखना बातें हैं बेमानी
मैं कहता हूँ आप लिखें नित जीवन में इक नई कहानी
जब भी कलम उंगलियों में आये या जब कुंजीपट खड़के
लिखें आप जो ऐसा हो वह, पढ़ हर पाठक का दिल धड़के
वह पनघट बन जायें जिससे जाये न कोई भी प्यासा
और नई ऊँचाई लेखन की छू लें बस इतनी आशा
संवेदन घुल कर शब्दों में अर्थ नये दे जिसे लिखो तुम
अंधियारे की गलियों में बस ज्योतिपुंज का रूप्दिखो तुम
नभ के फूल सदा द्वारे पर वन्दनवार बनें खिल जायें
वॄन्द मंजरी के गुच्छे आ लेखन का सौरभ महकायें
उत्तर पाले सदा उठे जो मन में कोई भी जिज्ञासा
उड़नतश्तरी और नई ऊँचाई छू ले ये है आशा.
समीर भाई-- ये कामना आपके लिये

Friday, July 27, 2007
तलाश
घूमता मैं रहा भोर से सांझ तक, शब्द के रिक्त प्याले लिये हाथ में
कोई ऐसा मिला ही नहीं राह में, भाव लेकर चले जो मेरे साथ में
अजनबी राह की भीड़ में ढूँढ़ता कोई खाका मिले जिससे पहचान हो
भूमिका बन सके फिर उपन्यास की, बात होकर शुरू बात ही बात में
कोई ऐसा मिला ही नहीं राह में, भाव लेकर चले जो मेरे साथ में
अजनबी राह की भीड़ में ढूँढ़ता कोई खाका मिले जिससे पहचान हो
भूमिका बन सके फिर उपन्यास की, बात होकर शुरू बात ही बात में
Thursday, July 12, 2007
अब लिखने से कतराता हूँ
वैसे तो भाई साहब का आग्रह था कि कुछ लिखूँ और मैने सोचा कि उनका आग्रह मान लूँ. पर इस वक्त की जद्दोजहद के चलते जो लिखने कीकोशिश की तोअसफ़; ही रह गया.
बस यही कह सका कि
यह जो दौर चला है इसमें मोल न कुछ भी है भावों का
इसीलिये मैं लिखते लिखते अनायास ही रुक जाता हूँ
रह रह प्रश्न किया करते हैं शब्द, पॄष्ठ से उठा निगाहें
रोपे थे विरवे तुलसी के, कैसे हुईं कँटीली राहें
उलझी हुई गाँठ सी लगता सर्पीली हर इक पगडंडी
अवरोधों के फ़न फ़ैलाये बढ़ी हुईं झंझा की बाँहें
नहीं समय अब रहा वॄक्ष सा तन कर खड़े हुए रहने का
इसीलिये मैं हरी दूब जैसा, चरणों में झुक जाता हूँ
आक्षेपों के चक्रव्यूह में घिरे हुए हैं सारे चिन्तन
षड़यंत्रों से सांठ गांठ जिनकी, उनका होता अभिनन्दन
सॄजनात्मकता नये हाल में अपना अर्थ गंवाये जाती
दिखते हैं भुजंग ही केवल, जकड़ा हुआ इस कदर चंदन
रोज सुबह आशान्वित होता हूँ, शायद परिवर्तन होगा
और सांझ के होते होते धीरज खोकर चुक जाता हूँ
उठें उंगलियां आज उधर ही, जिधर जरा नजरें दौड़ाईं
अस्तित्वों पर प्रश्न चिन्ह हैं,ब्रह्मा,शिव या कॄष्ण कन्हाई
अपनी ही जड़ पर करने में लगे हुए आघात निरन्तर
और सोचते हैं इनकी ही हो न सकेगी जगत हँसाई
सधे मदारी की चालों से बँधे हुए लगता सब पुतले
जिनमें जुम्बिश कोई नहीं, मैं फ़टकारे चाबुक जाता हूँ

Friday, July 6, 2007
कल कहीं मन कबीरा भी हो कि न हो
लग रही सांझ ये नेह की आखिरी
कल को शायद सवेरा भी हो कि न हो
आज जी भर के आराम कर लेने दो
कल कहीं पर बसेरा भी हो कि न हो
मैने नापी हैं जो राह की दूरियां
उनके मीलों को अब तक गिना ही नहीं
मैने उपलब्धियां मान कर ही उन्हें
है सहेजा, निराशा जो मिलती रहीं
हर घड़ी एक दीपक जलाये रखा
कल को शायद अँधेरा भी हो कि न हो
मोड़ अनगिन मिले, मैं भटकता रहा
किन्तु संकल्प मन के न टूटे मेरे
मैं उठाता रहा हर कदम पर उन्हें
राह में ठोकरें खा के जो गिर पड़े
मैं लुटाता रहा अपना दिल इसलिये
कल को मौसम लुटेरा भी हो कि न हो
आस्था के दिये प्रज्ज्वलित तो किये
रोशनी से कभी जगमगाये नहीं
गीत लिखता रहा रोज ही मैं मगर
वह किसी ने कभी गुनगुनाये नहीं
इसलिये खाके मैं बुन रहा याद के
चित्र सुधि ने चितेरा भी हो कि न हो
जो धरोहर मिली है मुझे कोष में
धीरे धीरे उसे मैं गंवाता रहा
टूटती सांस के तार को छेड़ कर
स्वर अधूरे गले में सजाता रहा
कह रहा हूँ सभी साखिया आज मैं
कल कहीं मन कबीरा भी हो कि न हो
कल को शायद सवेरा भी हो कि न हो
आज जी भर के आराम कर लेने दो
कल कहीं पर बसेरा भी हो कि न हो
मैने नापी हैं जो राह की दूरियां
उनके मीलों को अब तक गिना ही नहीं
मैने उपलब्धियां मान कर ही उन्हें
है सहेजा, निराशा जो मिलती रहीं
हर घड़ी एक दीपक जलाये रखा
कल को शायद अँधेरा भी हो कि न हो
मोड़ अनगिन मिले, मैं भटकता रहा
किन्तु संकल्प मन के न टूटे मेरे
मैं उठाता रहा हर कदम पर उन्हें
राह में ठोकरें खा के जो गिर पड़े
मैं लुटाता रहा अपना दिल इसलिये
कल को मौसम लुटेरा भी हो कि न हो
आस्था के दिये प्रज्ज्वलित तो किये
रोशनी से कभी जगमगाये नहीं
गीत लिखता रहा रोज ही मैं मगर
वह किसी ने कभी गुनगुनाये नहीं
इसलिये खाके मैं बुन रहा याद के
चित्र सुधि ने चितेरा भी हो कि न हो
जो धरोहर मिली है मुझे कोष में
धीरे धीरे उसे मैं गंवाता रहा
टूटती सांस के तार को छेड़ कर
स्वर अधूरे गले में सजाता रहा
कह रहा हूँ सभी साखिया आज मैं
कल कहीं मन कबीरा भी हो कि न हो
Thursday, June 28, 2007
ओ मेरे प्राणेश-तुम्हारे बिना नहीं है कुछ भी संभव
पिछले कुछ दिनों में कई रचनायें पढ़ीं. दिव्याभ और साध्वी रितु के दॄष्टिकोण और अन्य कई चिट्ठाकारों के अनुभव, शिकायत और नजरिये से प्रेरित होकर कुछ पंक्तियों का संयोजन स्वत: ही हो गया है.
आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है:-
एक तुम्हारा अनुग्रह पाकर भक्ति भावना जागी मन में
वरना भटक रहे जीवन को कोई दिशा नहीं मिल पाती
इस मन के सूने मरुथल में तुम बरसे बन श्याम घटायें
एक तुम्हारी कॄपादॄष्टि से सरसीं मन की अभिलाषायें
इस याचक को बिन मांगे ही तुमने सब कुछ सौंपा स्वामी
फिर जीवंत हुईं हैं जग में कॄष्ण-सुदामा की गाथायें
एक तुम्हारी वंशी के इंगित से सरगम जागी जग में
वरना बुलबुल हो या कोयल कोई गीत नहीं गा पाती
करुणा सूर्य तुम्हारा जब से चमका मेरी अँगनाई में
हर झंझा का झौंका, आते ढल जाता है पुरबाई में
नागफ़नी के कांटे हो जाते गुलाब की पंखुरियों से
गीत सुनाती है बहार, हर उगते दिन की अँगड़ाई में
एक तुम्हारा दॄष्टि परस ही जीवन को जीवन देता है
केवल माली की कोशिश से कोई कली नहीं खिल पाती
तेरी रजत आभ में घुल कर सब स्वर्णिम होता जाता है
मन पागल मयूर सा नर्तित, पल भी बैठ नहीं पाता है
तू कवि तू स्वर, भाषा,अक्षर,चिति में चिति भी तू ही केवल
तेरे बिन इस अचराचर में अर्थ नहीं कोई पाता है
तेरे वरद हस्त की छाया, सदा शीश पर रहे हमारे
और चेतना इसके आगे कोई प्रार्थना न कर पाती.

Subscribe to:
Posts (Atom)